Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई

रिलीज के पहले दिन जहां फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिली थी, वहीं दूसरे और तीसरे दिन इसकी रफ्तार में गिरावट आई। हालांकि इसके बावजूद फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। दर्शकों के बीच प्रभास की स्टार पावर अब भी साफ नजर आ रही है।

12 Jan 2026

प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई

साउथ सुपरस्टार प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने तीन दिन पूरे कर लिए हैं। रिलीज के पहले दिन जहां फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिली थी, वहीं दूसरे और तीसरे दिन इसकी रफ्तार में गिरावट आई। हालांकि इसके बावजूद फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। दर्शकों के बीच प्रभास की स्टार पावर अब भी साफ नजर आ रही है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'द राजा साब' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 19.1 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 108 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि, पहले दिन 53 करोड़ और दूसरे दिन 27 करोड़ की तुलना में तीसरे दिन कमाई में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई है। करीब 400 करोड़ रुपये के भारी बजट में बनी इस फिल्म के लिए आगे की राह आसान नहीं मानी जा रही है।

'धुरंधर' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

दूसरी ओर, रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने एक बार फिर अपनी मजबूती साबित की है। रिलीज के एक महीने बाद भी फिल्म का जादू दर्शकों पर कायम है। छठे रविवार यानी 38वें दिन फिल्म ने 6.15 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया है, जिसके साथ भारत में इसकी कुल कमाई 805.65 करोड़ रुपये हो चुकी है। लगातार दमदार प्रदर्शन के चलते 'धुरंधर' अब भी बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई
रिलीज के पहले दिन जहां फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिली थी, वहीं दूसरे और तीसरे दिन इसकी रफ्तार में गिरावट आई। हालांकि इसके बावजूद फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News